फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का केस

Wed, 05 Mar 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का केस
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इलाके के हैबतमऊ मवैया निवासी शालू पाल (30) की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। काकोरी की रहने वाली शालू की नवंबर 2020 में स्कूल वाहन चालक नीरज पाल से शादी हुई थी। मृतका के मामा विमलेश कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे ससुर ओमप्रकाश ने फोन कर बताया कि शालू ने आत्महत्या कर ली है। मायके वाले ससुराल पहुंचे तो शालू का शव बेड पर पड़ा था। विमलेश ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पिछले वर्ष प्रताड़ना से परेशान होकर शालू मायके आ गई थी। अक्तूबर 2024 में समझा बुझाकर उसको ससुराल भेजा गया था। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पति, सास-ससुर, देवर और ननद पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। शालू की ढाई साल की बेटी अवन्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें