फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संदिग्ध हालात में जिंदा जली विवाहिता

Mon, 22 Apr 2024 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर माैत हो गई। उसका एक हाथ जला था। चेहरा व गला मामूली रूप से झुलसा था। शरीर के कपड़े व बाल तक नहीं जले थे। इस वजह से मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। विवाहिता की मौत से घर वालों में रोना पिटना मचा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे बरेथ मजरे सुदामापुर गांव निवासी शांति देवी (22) सुबह करीब 11 बजे चूल्हे पर चावल पका रही थी। पति मोनू दूसरे के खेत में भूसा भरने गया था। सास बिटाना दरवाजे पर गेहूं साफ कर रही थी। ननद ज्ञानवती व अर्चना देवी गांव में स्थित अपने दूसरे घर काम कर रही थी। इसी दौरान शांति आग से झुलस गई। घर वाले उसे सीएचसी लेकर गए ,जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
शांति देवी की शादी तीन साल पहले हुई थी। चार माह का बेटा तरुण है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने विवाहिता की मौत की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी। यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें