फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नाबालिग का कराया जा रहा था निकाह, युवक और मौलाना बंदी

Sat, 11 Mar 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। टेकारी दांदू गांव में शुक्रवार को नाबालिग किशोरी का निकाह कराया जा रहा था। सूूचना पर पुलिस ने पहुंचकर युवक और मौलाना को हिरासत में ले लिया। पुलिस युवक और मौलाना से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


रायबरेली शहर के इंदिरा नगर की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को दो दिन पहले डीह क्षेत्र के टेकारी दांदू गांव का युवक भगा ले गया था। टेकारी दांदू में शुक्रवार दोपहर नाबालिग के साथ युवक के निकाह की तैयारी चल रही थी। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने पहुंचकर निकाह रुकवा दिया।
साथ ही युवक और मौलाना को पकड़कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम ने बताया कि ग्रामीणों ने एक दूसरे संप्रदाय की किशोरी के निकाह कराए जाने की सूचना दी थी। मौके से एक युवक व मौलाना को पकड़ा गया है। मामला रायबरेली शहर क्षेत्र का है। इसलिए शहर पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि केस दर्ज करके कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें