लखनऊ। राजाजीपुरम ई ब्लॉक निवासी शिव कुमार मिश्रा ने 10 लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट अपने दोस्त बंथरा के पहाड़पुर निवासी अमित श्रीवास्तव पर दर्ज कराई है। उनके मुताबिक अमित का मानकनगर में जय चित्र गुप्त मैरिज लॉन है। आरोप है कि कुछ समय पहले अमित ने कारोबार में घाटा होने की बात कहकर दस लाख रुपये लेकर लिए थे। अब वह रकम नहीं लौटा रहा है।