फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट

Fri, 24 Mar 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। रेलवे स्टेशन ऊंचाहार से गुजरने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत कई रेलगाड़ियां बृहस्पतिवार को काफी विलंब से आईं। प्रयागराज से चंडीगढ़ जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा दो घंटे विलंब से आई, जिससे यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस एक-एक घंटे विलंब से आने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई। टनकपुर से सिंगरौली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से आई।
यात्री रमेश कुमार, शिव गणेश, सुधीर कुमार, सुशांत सिंह, विकास कुमार ने बताया कि ऊंचाहार एक्सप्रेस से दिल्ली जाना है, लेकिन इंतजार करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट हो रही हैं। उधर, रायबरेली स्टेशन पर दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस एक घंटे, सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल सवा घंटे विलंब से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें