फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी सहित कई ट्रेनें कल से बदले समय पर दौड़ेंगीं

Mon, 30 Nov 2020 01:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन एक दिसंबर से शताब्दी, कैफियत और जबलपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव करने जा रहा है।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह 6:10 बजे चलकर दोपहर 12:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहीं, दिल्ली जाने वाली शताब्दी की समय सारणी में कोई बदलाव नहीं है। ऐसे ही लखनऊ से जबलपुर की ट्रेन लखनऊ जंक्शन से शाम 5:30 बजे छूटकर सुबह 5:25 बजे जबलपुर पहुंचेगी। वापसी में रात 8:50 बजे चलकर अगली सुबह 9:25 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। इसी क्रम में कैफियत एक्सप्रेस दिल्ली से रात 8:25 बजे छूटकर अगली शाम 4:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी और वापसी में आजमगढ़ से शाम 4:25 बजे चलकर रात 11.15 बजे लखनऊ आएगी। इसके अतिरिक्त जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस, आनंद विहार गाजीपुर एक्सप्रेस की समय सारणी में मामूली बदलाव किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें