फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पंजाब मेल, ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट

Sun, 12 May 2024 03:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। किसान आंदोलन का असर पंजाब मेल और ऊंचाहार एक्सप्रेस पर साफ दिख रहा है। शनिवार को पंजाब मेल छह घंटे तो ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे से ज्यादा विलंब से पहुंची। अन्य ट्रेनों की लेटलतीफी ने भी यात्रियों की मुश्किलें बढ़ाईं। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में खड़े यात्री काफी परेशान दिखे।
विज्ञापन


अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल छह घंटे विलंब से आई। यह गाड़ी अपने तय मार्ग के स्थान पर चंडीगढ़ के रास्ते चलाई जा रही है। चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस पौने दो घंटे विलंब से पहुंची तो प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही।
दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस और प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा घंटे, शक्ति नगर से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस और प्रयागराज से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे, सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस पौन घंटे देर से आई।
विज्ञापन

देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल, बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल, प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस, बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, कानपुर से प्रयागराज जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे-आधे घंटे विलंब से पहुंची।
स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि किसान आंदोलन की वजह से पंजाब की ओर से आने वाली ट्रेनें प्रभावित हैं, जबकि बाकी ट्रेनों की लेटलतीफी भी पिछले स्टेशनों से बढ़ी है।

लक्ष्मणपुर में रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़
फोटो संख्या 27
जगतपुर (रायबरेली)। रायबरेली-ऊंचाहार रेल खंड के लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन पर महुआ का पेड़ शनिवार को रेलवे ट्रैक पर गिर गया। गनीमत रही कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ नहीं थी। घटना के समय किसी भी ट्रेन के आवागमन नहीं था। अगर यह घटना ट्रेनों के आवागमन के समय होती तो यात्रियों की भीड़ की वजह से बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रेनों का संचालन भी ठप हो जाता। इस पेड़ के गिरने का अंदेशा काफी समय से जताया जा रहा था।
इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया गया। स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि पेड़ गिरने से ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा और न ही कोई क्षति हुई है। कर्मचारियों की टीम लगाकर तुरंत रेलवे ट्रैक साफ करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें