फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, महिला की मौत, चार घायल

Wed, 02 Nov 2016 02:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के थाना पारा क्षेत्र में हुई एक कार दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी तीन बेटियां व ड्राइवर सहित चार अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। ‌रिटायर्ड डीआईजी सुनील चंद्र वाजपेयी की पत्नी सुषमा अपनी तीन ‌बेटियों के साथ कानपुर से लखनऊ के अलीगंज जा रही थीं। तभी बुद्घेश्वर पुल से उतरते समय कार डिस्बैलेंस होकर डिवाईडर से जा टकराई, जिसमें सुषमा की मौत हो गई।

इसके अलावा घायल रीना, प्रीति व ईशा को ट्रॉमा भेज दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसे में ड्राइवर रामबाबू को भी मामूली चोटें आई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें