फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अक्तूबर में शुरू होगा चारबाग को संवारने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरलखनऊ। अक्तूबर में चारबाग को एयपोर्ट की तरह संवारने का काम शुरू होगा। जब काम होगा तो उस दौरान ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ेगा। ऐसे में यात्रियों को कम परेशानी न हो इसे लेकर मंगलवर को उत्तर रेलवे की महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने चारबाग रेलवे स्टेशन का दौरा किया और सेकंड एंट्री और यार्ड का निरीक्षण भी किया। महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने कहा कि सभी मेमू ट्रेनों को फिर से चलाया जाएगा। मेमू ट्रेनों के नए रैक तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें को सीसीटीवी कैमरे रहेंगे। शौचालय की भी सुविधा होगी। अभी तक मेमू की बोगियों में शौचालय की सुविधा नहीं थी। नई बोगियों में एक डिस्प्ले भी होगा जो मेट्रो की तरह पता चलेगा की ट्रेन किस स्टेशन पर है और अगला स्टेशन कौन सा है। उन्होंने बताया कि नए कोच तैयार किए जा रहे हैं जैसे-जैसे, तैयार होते जाएंगे मेमू ट्रेनों को बहाल किया जाएगा। वंदे भारत ट्रेनों में भी सीटिंग चेयर के अलावा स्लीपर के कोच लगाए जाएंगे। ऐसे कोई तैयार किए जा रहे हैं जिससे कि सफर और आसान हो। यह भी का कि अभी वाराणसी से ही देहरादून के लिए ट्रेन चलती है आगे लखनऊ से भी एक ट्रेन चलाई जा जाएगी। उसको लेकर प्रस्ताव बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें