लखनऊ। सप्लाई में सुधार कार्य के कारण मंगलवार सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कई इलाकों में उपभोक्ताओं को बिजली संकट झेलना पड़ेगा। न्यू पावर हाउस अमीनाबाद के कैसरबाग मछली मंडी , सब्जी मंडी, धोबी वाली गली, लाटूश रोड, लाल मस्जिद, मेडिसिन मार्केट, कैसरबाग चौराहा, ग्वारी कल्वर्ट गोमतीनगर उपकेंद्र के विकासखंड दो, तीन, पांच,ग्वारी गांव विराम खंड दो व तीन के कुछ हिस्से में बिजली बंद रहेगी। पुरनिया उपकेंद्र के अलीगंज सेक्टर सी, सेक्टर 14 न्यू पावर हाउस इंदिरानगर के सेक्टर-9 ,11, 14, हरिहर नगर, इंसाफनगर, तकरोही, सेक्टर 13, 8,12,सी ब्लॉक,डी ब्लॉक, खड़गपुर, मानस एनक्लेव, फरीदीनगर व आसपास की बिजली प्रभावित होगी।