फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मानसी ने कुश्ती में जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की अंतरराष्ट्रीय महिला कुश्ती खिलाड़ी मानसी ने विश्व रैंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। उन्होंने यह उपलब्धि बुडापेस्ट में चल रही चौथी विश्व रैंकिंग कुश्ती के 62 किलोग्राम वर्ग में हासिल की। इस शानदार प्रदर्शन से मानसी ने देश में भारतीय रेल और अपने मंडल का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने चैंपियनशिप में कई मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को हराया। पूर्वाेत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने कहा कि मंडल प्रशासन खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मंडल क्रीड़ाधिकारी धनंजय मिश्रा और मंडल क्रीड़ा सचिव उदित मिश्रा ने भी मानसी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें