फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मनोज ने की मोदी की तारीफ, चुनाव लड़ने के सवाल पर चुप्पी साधी

Wed, 06 Mar 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा देने के बाद पूर्व मंत्री व ऊंचाहार से विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने गांधी परिवार पर तंज कसा तो पीएम मोदी की खूब तारीफ की। रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर बाेले-नो कमेंट। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश जिसके साथ है, अगर वो अपनी चिंता करेंगे तो उन्हें जनप्रतिनिधि होने का कोई हक नहीं।
विज्ञापन


चाहे पीएम हो या सीएम उनके लिए जनता ही उनका परिवार है। आज वो पूरे देश को दो जून की रोटी दे रहे हैं। किसानों को सम्मान निधि दे रहे हैं। अगर वो कह रहे है कि मेरा देश मेरा परिवार है तो ये गर्व की बात है। वे मंगलवार को वह एसपी दफ्तर के बाहर पत्रकारों से रूबरू थे।

रायबरेली के कांग्रेस का गढ़ होने के सवाल पर डॉ. पांडेय ने कहा कि किस चीज का गढ़ है। रायबरेली में तीन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई। इनका जिले में कोई अस्तित्व नहीं है, जिन्होंने रिश्ता ही ये रखा हो कि चुनाव तो लड़ना है लेकिन पांच साल दिखाई नहीं देना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले का किसान टकटकी लगाकर देख रहा है जिसे लोकसभा सांसद बनाया है, वह कब उनके सुख दुख में शामिल होगा। प्रियंका गांधी के ग्लैमर पर उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का कोई ग्लैमर नहीं है। यहां अगर किसी चीज का ग्लैमर है तो वह रायबरेली की जनता का है और इस बार रायबरेली की जनता के ग्लैमर का जादू चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें