लखनऊ। मनोज अकादमी ने टीएस स्पोर्ट्स क्लब को 93 रन से करारी मात देते हुए अंडर-12 मुन्नू दादा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। मनोज अकादमी के 174 रन के जवाब मेें टीएस स्पोर्ट्स क्लब की टीम 81 रन बनाकर आउट हो गई। एलसीए न्यू सेंटर में खेले गए मुकाबले में मनोज अकादमी ने 30 ओवर में चार विकेट खोकर 174 रन बनाए। अंश सिंह ने 57 और सम्राट सिंह ने 42 रन का योगदान दिया। देवाशीष ने दो विकेट लिए। जवाब में टीएस स्पोर्ट्स क्लब की टीम खराब शुरुआत से उबर न सकी पूरी टीम का पुलिंदा 25वें ओवर में 81 रन पर बंध गया। स्पर्श ने सबसे अधिक 13 रन बनाए। कोनार्क सिंह ने तीन और श्रवण, शक्ति और अंशुमान दो-दो विकेट हासिल किए।