फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संगीत नाटक अकादमी के मंच पर उतरा मणिबेन का संघर्ष

विज्ञापन
नाटक का मंचन करतीं कलाकार।
विज्ञापन
लखनऊ। संगीत नाटक अकादमी में सुगत सांस्कृतिक संस्था की ओर से शनिवार को आयोजित नाट्य प्रस्तुति में मणिबेन वल्लभभाई पटेल का संघर्ष मंच पर उतरा। मणिबेन देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की पुत्री थीं और स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ सांसद भी रहीं। एकल नाटक में मणिबेन की भूमिका मुंबई की अभिनेत्री अनामिका सिंह ने निभाई। परिकल्पना एके सिंह की और निर्देशन संजय त्रिपाठी का रहा। नाटक के लेखक आयुष सिंह हैं और संगीत संयोजन आदित्य लिप्टन का रहा। नाटक में दिखाया गया कि मणिबेन जब सात साल की थीं, तभी उनकी मां झवेरबा का देहांत हो गया था। उनका एक छोटा भाई भी था, जिनका पालन-पोषण भी उन्होंने ही किया। मणिबेन ने सत्याग्रह आंदोलन में हिस्सा लिया और यातनाएं सहीं। राष्ट्र सेवा का आजीवन संकल्प लेने वाली मणिबेन ने कभी शादी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें