लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से भावी बैंकिंग प्रबंधकों के लिए दो दिवसीय प्रबंधन खेल चाणक्य 202
लखनऊ। लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से भावी बैंकिंग प्रबंधकों के लिए दो दिवसीय प्रबंधन खेल चाणक्य 2026 का शनिवार को समापन हुआ। विजेता रामस्वरूप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम को सम्मानित किया गया। एसबीआई योनो के सहयोग से गोमतीनगर स्थित होटल में हुए कार्यक्रम में शैक्षणिक संस्थानों व कॉर्पोरेट संगठनों की टीमों ने हिस्सा लिया। एआईएमए के प्रशासक डॉ. चंद्र शेखर रस्तोगी ने खेल की बारीकियां बताईं। समय प्रबंधन और टीमवर्क के माध्यम से कंपनी को लाभ पहुंचाने के गुर सिखाए। मैनेजमेंट गेम से निर्णय लेने की प्रक्रिया और उनके असर को समझाया गया। प्रतियोगिता में 11 टीमों ने हिस्सा लिया। हर टीम के चार सदस्यों ने अन्य के साथ प्रतिस्पर्धा की। एलएमए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एके माथुर, सचिव राहुल दत्त और कार्यकारी निदेशक कर्नल समीर मिश्रा मौजूद रहे। संचालन एलएमए महाप्रबंधक रेनु चौधरी ने किया।