लखनऊ। मड़ियांव गांव निवासी पेंटर कृष्णा रावत को चाकू मारने वाले आरोपी विकासनगर के फैसल को गुडंबा पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 14 दिसंबर की रात 10:30 बजे कृष्णा रावत अपने चचेरे भाई लकी के साथ छुईया पुरवा चौराहे पर गया था। वहां टेढ़ी पुलिया, विकासनगर निवासी फैसल अपने दो साथियों के साथ खड़ा था। आरोप है कि फैसल ने कृष्णा पर चाकू से वार कर दिया था। फैसल का लकी से 1500 रुपयों को लेकर विवाद था। पीड़ित की तहरीर पर फैसल के खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपी टेढ़ी पुलिया, कुर्सी रोड पर ताला-चाबी बेचने व बनाने का काम करता है।