फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: प्रशिक्षु नर्स के साथ क्रूरता की हदें पार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

Tue, 22 Nov 2022 04:41 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रशिक्षु नर्स के साथ क्रूरता करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशिक्षु नर्स के साथ क्रूरता हदे पर कर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पीड़ित नर्स के द्वारा स्थानीय थाने में तहरीर देकर भवानीपुर करेंद गांव निवासी अवेंद्र कुमार सोनवानी पुत्र संतराम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बिजनौर इलाके में स्थित एक संस्थान से नर्सिंग की पढ़ाई के दौरान भवानीपुर गहदो के आवेंद्र सोनवानी से प्रशिक्षु नर्स की दोस्ती हुई थी।

पढ़ाई के बाद पीड़िता सरकारी अस्पताल में प्रशिक्षण ले रही थी। इस दौरान आवेंद्र से उसकी दोस्ती हो गई थी। झांसा देकर उसने प्रेमिका का अश्लील वीडियो बनाया और वीडियो कॉल कर शादी का दबाव बनाया। इस दौरान आवेंद्र ने प्रशिक्षु नर्स को प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से उसका नाम लिखने के लिए कहा। विरोध पर परिजनों की हत्या करने की धमकी दी और वीडियो वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता के परिजनों ने केस दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार माल रहीमाबाद मोड़ पर स्थित शेखवापुर मोड़ से आरोपी अवेंद्र कुमार सोनवानी को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह कहीं दूर फरार होने के लिये सवारी का इंतजार कर रहा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें