फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी दे मांगे लाखों रुपये, फ्लाइट से पहुंचा वसूली करने

Tue, 04 Dec 2018 12:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
सुल्तानपुर की युवती की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपये मांगने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक हैदराबाद में फर्नीचर का काम करता है ।
विज्ञापन


पूछताछ में एहसान ने कुबूला कि रंगदारी वसूलने की जल्दबाजी में वह दोस्त से उधार लेकर फ्लाइट से आया था। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मूलरूप से सुल्तानपुर के धम्मौर स्थित दाउदपुर निवासी एहसान उल्लाह हैदराबाद में रहता है।

वहां वह अनवारुल उलूम कॉलेज के सामने रहकर फर्नीचर का काम करता है। एहसान ने सुल्तानपुर में गांव के पास रहने वाली एक युवती को जाल में फंसाया था। इस दौरान एहसान ने उसकी कुछ अश्लील तस्वीरें हासिल कर लीं। बाद में तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर युवती से डेढ़ लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने युवती के जरिए बुलाया लखनऊ

डेमो
डरी-सहमी युवती ने आरोपी की करतूत परिवारीजनों को बताई। उसके घरवालों ने आरोपी से बात की, लेकिन वह मांग पर अड़ा रहा। युवती के मामा ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम सेल के नोडल अफसर व सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा से की।
 
उनके आदेश पर हजरतगंज पुलिस ने केस दर्ज किया। सीओ ने बताया कि सर्विलांस की मदद से एहसान की लोकेशन ट्रेस की गई तो वह हैदराबाद में था। युवती के जरिए एहसान को यह मेसेज दिलवाया कि वह लखनऊ आकर रकम ले जाए।
 
सोमवार को एहसान लखनऊ पहुंचा और युवती ने उसे लालबाग स्थित एक होटल पर बुलाया। जैसे ही वह होटल के बाहर पहुंचा, वहां सादी वर्दी में मौजूद उपनिरीक्षक फरीदा बेगम, हेड कांस्टेबल फिरोज बदर और सिपाही अखिलेश कुमार ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें