फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को सात साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। खेत जा रही लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी गोपाल को पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश विनीत नारायण पांडेय ने दोषी ठहराया है। दोषी को सात साल की कैद और 50 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। कोर्ट ने जुर्माने की सारी धनराशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है। कोर्ट में सरकारी वकील ने बताया कि वादिनी ने 17 मई 2013 को मोहनलालगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एफआईआर के मुताबिक वादिनी दिन में तीन बजे अपने खेतों की तरफ जा रही थी। इसी बीच रास्ते में आरोपी गोपाली उर्फ गोपाल ने वादी की बेटी का बाल पीछे से पकड़कर खींच लिया और उसका मुंह दबाकर झाड़ियों में उठा ले गया। पीड़िता के शोर मचाने पर मां मौके पर पहुंची तो आरोपी को बेटी से दुष्कर्म करते देखा। विरोध करने पर आरोपी ईंट पत्थर चलाने लगा और मौका पाकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें