फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मानसिक मंदित महिला से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। राजाजीपुरम मे मानसिक मंदित 55 साल की महिला से दुष्कर्म का आरोप युवक पर लगा है। देर रात करीब 10 बजे हुई इस वारदात का विरोध कर रहे उसके परिचित को धमकी दी। इसी बीच आसपास के लोग जुट गए। आरोपी युवक को दबोच लिया गया। उसकी धुनाई की। इसके बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राजाजीपुरम इलाके में अंडरपास के करीब झुग्गी बस्ती में रहने वाले अधेड़ को चार साल पहले एक महिला मिली थी। मानसिक मंदित होने के कारण उसने अपने घर व परिजनों के बारे में कुछ नहीं बताया। सोमवार देर रात करीब 10 बजे इलाके में रहने वाले युवक ने नशे में धुत्त होकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान रिक्शा चालक कुछ दूरी पर बैठा था। महिला की चीखपुकार सुनकर वहां पहुंचा। उसने इसका विरोध किया। तो युवक ने विवाद शुरू किया। शोर शराब सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गये। लोगों को आता देख आरोपी भागने लगा। दौड़ाकर आरोपी को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की। प्रभारी निरीक्षक रिकेश कुमार सिंह के मुताबिक पीड़िता घटनाक्रम के बारे में सही से बोल नहीं पा रही है। परिचित को बुलाया गया है। उनके तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें