लखनऊ। ठाकुरगंज थानाक्षेत्र में बुधवार दोपहर चार साल की एक बच्ची से पड़ोसी ने दुराचार किया। मासूम के पिता ने आरोपी की हरकत का विरोध किया तो उसने मारपीट की। बच्ची के पिता ने ठाकुरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मासूम बच्ची के पिता के मुताबिक, बुधवार दोपहर पड़ोसी गोपाल उसकी चार साल की बेटी को पैसों का लालच देकर साथ ले गया। बेटी के रोने की आवाज सुनकर घर से बाहर निकले। बेटी की आवाज गोपाल के घर से आ रही थी।
उसके घर में पहुंचे अैर गोपाल की गंदी हरकत का विरोध किया। वह हाथापायी पर उतारू हो गया और धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गोपाल को गिरफ्तार कर लिया है।