फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: युवक ने व्हाट्सएप पर लगाया पाकिस्तान की आजादी के जश्न का स्टेटस, हुआ हंगामा, भेजा गया जेल

Wed, 16 Aug 2023 07:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

लखनऊ में एक कोटेदार ने अपने वाट्सअप स्टेटस पर पाकिस्तान की आजादी के जश्न का स्टेटस लगाया। सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ बख्शी का तालाब इलाके के इंदौराबाग के कोटेदार जुबेर ने व्हाट्सएप के स्टेटस में पाकिस्तान के आजादी का जश्न मनाने का वीडियो लगा लिया। वीडियो 14 अगस्त की दोपहर 12.52 बजे लगा। देर शाम को गांव व उसके परिचितों ने स्टेटस देखा तो विरोध किया। स्वतंत्रता दिवस की दोपहर तक वीडियो नहीं हटा तो स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। हरकत में आई इंस्पेक्टर की टीम ने आरोपी कोटेदार को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल जब्त कर लिया। शांति भंग की कार्रवाई करते हुए 15 दिन के लिए जेल भेज दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवार देर शाम को मामले की जानकारी बीट के दरोगा व सिपाही को दी गई, लेकिन मामला सिफर रहा। मंगलवार दोपहर में 30-40 ग्रामीण थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। दरोगा व सिपाही पर आरोप लगाया। जानकारी होते ही इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने आरोपी कोटेदार जुबेर को गांव से हिरासत में ले लिया। 

थाने लाकर पूछताछ की और मोबाइल जब्त कर लिया। हालांकि, तब तक उसने व्हाट्सएप का स्टेटस बदल दिया था, लेकिन ग्रामीणों ने उसके स्टेटस के वीडियो व स्क्रीन शॉट्स उपलब्ध कराए हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक, पूछताछ में आरोप में गंभीरता नहीं मिली। इसी कारण उसे पाबंद कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें