फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पटाखे फोड़ने से मना करने पर घर में घुसकर पीटा, केस दर्ज

Fri, 24 Oct 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। मुंशीगंज निवासी सुरेंद्र कुमार के घर के सामने सोमवार रात करीब दस बजे पड़ोसी मिश्रीलाल के बेटे पटाखे फोड़ रहे थे। सुरेंद्र का आरोप है कि इस पर आपत्ति जताने पर दबंग भिड़ गए और मारपीट पर उतर आए। हालांकि ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद मिश्रीलाल, उनके बेटे उदित, आदित्य, दामाद बघौली निवासी जयविंद लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से लैस करीब 20 लोगों के साथ पहुंचे। आरोपी घर में घुसकर सुरेंद्र, उनकी पत्नी और बच्चों को पीटने लगे। शोर सुनकर मौके पर बीच-बचाव करने आए ग्रामीणों पर दबंगों ने हमला कर दिया। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्रों, दामाद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा व अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें