फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला से 40 लाख हड़पे, गिरफ्तार

Sun, 11 Jan 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पुश्तैनी जमीन बिकवाकर दूसरी जमीन दिलाने का झांसा देकर महिला के 40 लाख रुपये हड़पने वाले आरोपी अजय कुमार को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक निजामपुर मझिगंवा निवासी शिवरानी रावत की शिकायत पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पीड़िता ने मोहनलालगंज के कलंदर खेड़ा निवासी अजय पर 40 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। आरोपी खुद को पत्रकार बताकर लोगों को झांसे में लेकर रौब गांठता था। आरोपी पर रायबरेली, अमेठी के अलावा मोहनलालगंज व गोसाईगंज में आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें