लखनऊ। अमीनाबाद पुलिस ने युवती का धर्मांतरण कराकर शादी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर सुनील कुमार आजाद ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी कैसरबाग के मकबूलगंज का रहने वाला साहिल हुसैन है। आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया था कि तीन वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर उनकी दोस्ती हुई थी। साहिल ने पहचान छिपाकर राउडी बताया था। कुछ समय बाद आरोपी ने उससे शारीरिक संबंध बनाए। आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी बना लिए। बाद में ब्लैकमेल कर धर्मांतरण कराया और शादी कर ली। आरोप है कि कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि साहिल शादीशुदा था। विरोध पर साहिल ने उसे मारा-पीटा।