सरोजनीनगर। बिजनौर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी गौरव सिंह को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम के मुताबिक, 13 नवंबर को युवती ने एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता के मुताबिक ओमेक्स सिटी, बिजनौर रोड निवासी गौरव सिंह ने शादी का झांसा देकर उनका यौन शोषण किया। उन्होंने जब उस पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। साथ ही युवती और उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी। शनिवार रात पुलिस ने आरोपी गौरव सिंह को गिरफ्तार कर लिया।