लखनऊ। शहर में मलेरिया ने पिछले तीन साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। इस साल अब तक 330 मामले सामने आ चुके हैं। अस्पतालाें में डेंगू से अधिक मलेरिया के मरीज भर्ती हैं। अफसरों का कहना है कि जिन जगहों पर मलेरिया के केस पाए जा रहे हैं, वहां दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है।
इन दिनों प्रमुख अस्पतालों में रोजाना चार से पांच मलेरिया पॉजिटिव मरीज आ रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक सरकारी अस्पतालों में हर दिन करीब 20 से अधिक मामले पॉजिटिव निकल रहे हैं। इनमें कई मरीजों को भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक, मलेरिया का प्रकोप इस साल अधिक है। इसकी रोकथाम के लिए एंटीलार्वा का छिड़काव व फाॅगिंग कराई जा रही है।