निगोहां। बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में सोमवार को रूसी भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। महानिदेशक प्रो. डॉ. केके सिंह ने रूसी भाषा की वैश्विक उपयोगिता और विद्यार्थियों के भविष्य में इसके महत्व पर प्रकाश डाला। रूसी भाषा विशेषज्ञ प्रो. श्मेलेवा नतालिया व्लादिमीरोव्ना ने विद्यार्थियों को रूसी भाषा, साहित्य, संस्कृति और इतिहास की समृद्ध परंपरा से परिचित कराया। समारोह का मुख्य आकर्षण नीजनी नोवगोरोड स्टेट पेडागॉजिकल यूनिवर्सिटी (रसिया) और बीएसएसजीआई के मध्य हुआ समझौता ज्ञापन रहा, जो दोनों संस्थानों के शैक्षणिक सहयोग, छात्र–विनिमय और संयुक्त अनुसंधान कार्यक्रमों को नई दिशा देगा। चेयरमैन आनंद शेखर सिंह, फार्मेसी निदेशक डॉ. आलोक कुमार शुक्ला समेत अन्य मौजूद रहे।