फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी संस्था से नहीं अपने काम से पहचान बनाओ: प्रो. जेपी पांडेय

विज्ञापन
इनोवेशन हब व कलाम केंद्र की ओर से बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने छात्रों को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से प्रेरणा लेने की सीख दी। कहा कि डॉ. कलाम जितने बड़े थे, उतने ही सरल और विनम्र भी थे। वे अक्सर कहा करते थे कि किसी संस्था से नहीं अपने काम से पहचान बनाओ। उनके विजन और आइडिया ने देश को बड़ा मुकाम दिया। वे इनोवेशन हब व कलाम केंद्र की ओर से बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए आइडिया प्रतियोगिता हुई। छात्रों को 20 टीमों में बांटकर उद्योगों से जुड़ी समस्या दी गई। उन्होंने इनका समाधान आइडिया और नवाचार के जरिये दिया। कार्यक्रम में वित्त अधिकारी केशव सिंह, आईईटी निदेशक प्रो. विनीत कंसल, डीन इनोवेशन प्रो. बीएन मिश्रा, एसोसिएट डीन इनोवेशन डॉ. अनुज कुमार शर्मा इनोवेशन हब के हेड महीप सिंह, मैनेजर वंदना शर्मा आदि उपस्थित थे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें