श्रावस्ती। विद्युत कर्मियों की हड़ताल के कारण जिले की बिजली व्यवस्था प्रभावित न हो। इसके लिए सभी उप केंद्रों पर पहले से ही पर्याप्त कर्मचारियों की व्यवस्था कर लें। यह बातें शनिवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने अधिकारियों के साथ बैठक में कही। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत आपूर्ति किसी भी दशा में बाधित न होने पाए, इसका ध्यान रखा जाए। जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि विद्युत हड़ताल के दौरान सभी लोग धैर्य व संयम बनाए रखें। बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत अश्विनी कुमार चतुर्वेदी सहित सभी एसडीओ व अवर अभियंता मौजूद रहे।