राजभवन में महिला समृद्धि महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को महिला सशक्तिकरण पर महिलाओं को जानकारी ?
- फोटो : LKO CITY
लखनऊ। राजभवन प्रांगण में चल रहे महिला समृद्धि महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को महिला सशक्तीकरण के तहत महिलाओं को विषय विशेषज्ञों द्वारा शिक्षा के महत्व, सामाजिक कुरीतियों से बचाव, स्वास्थ्य रक्षा, कुपोषण एवं टीबी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से जैम, जेली, आचार, मुरब्बा तथा मशरूम के बारे में भी उद्यान विभाग तथा एकेटीयू की खाद्य प्रसंस्करण यूनिट के सहयोग से विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रदेश के सभी 75 जिलों के स्वयं सहायता समूहों ने अपने-अपने उत्पाद का प्रदर्शन भी किया है, जिनकी बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदारी की है। नाबार्ड के महाप्रबंधक ने बताया कि हमारा उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है तथा प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित करनी है ताकि वे अपने उत्पाद को उचित मूल्य पर बेच सके।