रहीमाबाद में महावीर झंडा यात्रा निकालते लोग।
मलिहाबाद। रहीमाबाद में शनिवार को महावीर झंडा यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गई। इसमें डीजे की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवा खूब झूमे। रास्ते के किनारे खड़ी महिलाओं ने फूल बरसा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर भारी पुलिस बल सहित हजारों की संख्या में क्षेत्र के लोग व श्रद्धालु मौजूद रहे।