फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आलमबाग बस अड्डे पर मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग बस अड्डे पर सोमवार को कर्मचारियों ने महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई। इस अवसर पर उन्हें नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कर्मचारी नेता रूपेश कुमार ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं समाज में समरसता व मानवीय मूल्यों को मजबूत करती हैं। उन्होंने रामायण के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र को जन-जन तक पहुंचाया। रामायण भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों का अमूल्य ग्रंथ है। रूपेश कुमार ने यह भी कहाकि महर्षि वाल्मीकि का जीवन और कृतित्व भारतीय ज्ञान परंपरा की समृद्ध विरासत का प्रतीक है। उनकी रचनाएं आज भी समाज को सत्य और धर्म के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। इस अवसर पर सत्य प्रकाश सोनकर, शैलेश कुमार, रवीश चंद, रोहित गौड़, हिमांशु और पुनीत कुमार मिश्रा जैसे कर्मचारी मौजूद थे। इन सभी ने महर्षि वाल्मीकि को नमन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें