फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : भ्रष्टाचार के आरोप में महराजगंज के खान अधिकारी निलंबित, रायबरेली के खान अधिकारी मुख्यालय से संबद्ध

Fri, 07 Apr 2023 12:52 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

निदेशालय की टीम ने बीते महीने 20-21 मार्च को रायबरेली के बछरावा, लालगंज, फतेहपुर मार्ग पर उप खनिजों का परिवहन करने वाले वालनों की जांच की। जांच के दौरान छह वाहनों को बिना प्रपत्र के बालू का परिवहन करते पकड़ा गया।
विज्ञापन
रेत का अवैध खनन करती जेसीबी मशीनें (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में महराजगंज के खान अधिकारी रावेंद्र कुमार को निलंबित किया है। वहीं अमेठी के खान अधिकारी मनीष यादव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करते हुए उन्हें मुख्यालय से संबद्ध किया है।

विज्ञापन


भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की निदेशक डॉ. रोशन जैकब को कुछ जिलों में अवैध खनन और परिवहन की शिकायत मिली थी। निदेशालय की टीम ने बीते महीने 20-21 मार्च को रायबरेली के बछरावा, लालगंज, फतेहपुर मार्ग पर उप खनिजों का परिवहन करने वाले वालनों की जांच की। जांच के दौरान छह वाहनों को बिना प्रपत्र के बालू का परिवहन करते पकड़ा गया।

वहीं महराजगंज के जिलाधिकारी की ओर से भी उप खनिजों का अवैध परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की कराई गई। जिलाधिकारी ने जांच में पाया कि खान अधिकारी रावेंद्र कुमार अवैध खनन और परिवहन को रोकने में शिथिलता बरत रहे हैं। महराजगंज में पकड़े गए 6 वाहन बिना प्रपत्र के संचालित हो रहे थे। 3 वाहनों में अंकित से अधिक मात्रा में खनिजों का परिवहन किया जा रहा था। वाहन चालकों से पूछ-ताछ करने पर पता चला कि खान अधिकारी और कर्मचारी अवैध परिवहनकर्ताओं से इन्ट्री फीस के रूप में अवैध वसूली करते हैं। जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर शासन ने खान अधिकारी रावेंद्र कुमार को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागयी कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें