रायबरेली में शुक्रवार को महराजगंज तहसील सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद अधिवक्ता।
महराजगंज (रायबरेली)। तहसील सभागार में शुक्रवार को महराजगंज बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। एसडीएम ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में एसडीएम रश्मि लता ने महराजगंज बार एसोसिएशन अध्यक्ष देवी प्रसाद और महामंत्री अशोक यादव सहित अन्य सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी होता है। बार और बेंच एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। आपस में सामंजस्य बनाकर दूर-दराज से आने वाले वादकारियों को न्याय मिले। इस दौरान अध्यक्ष देवी प्रसाद, महामंत्री अशोक कुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय शंकर अवस्थी, उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष शिव शंकर सहित सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव, एल्डर कमेटी के अध्यक्ष चंद्रोदय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता शिवसागर अवस्थी, विद्यासागर अवस्थी, सुरेंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, दीपू, पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।