फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर राज परिवार के मुखिया महाराजा धर्मेंद्र की हार्टअटैक से मौत

Mon, 30 Jul 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
महाराजा धर्मेंद्र प्रसाद सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बलरामपुर राज परिवार के मुखिया महाराजा धर्मेंद्र प्रसाद सिंह की रविवार शाम ह्रदय गति रुक जाने से मौत हो गई। वो साठ वर्ष के थे। राजपरिवार के मैनेजर बृजेश सिंह के अनुसार, लखनऊ के जैकलिन रोड स्थित उनके आवास पर रविवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें केजीएमयू के कार्डियोलॉजी विभाग ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


धर्मेंद्र प्रसाद की मौत से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को बलरामपुर स्थित नील बाग पैलेस में होगा।

धर्मेंद्र अपने पीछे एक पुत्र व पुत्री छोड़कर गए हैं। उनके पुत्र जयेंद्र प्रताप सिंह काठमांडू में है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें