लखनऊ। मनकामेश्वर मठ-मंदिर की ओर से आईटी चौराहा स्थित रिजर्व पुलिस लाइन के पास सोमवार को जल सेवा की गई। इसकी शुरुआत महंत देव्यागिरि ने राहगीरों को शीतल जल पिलाकर की। साथ ही राजमा-चावल, बूंदी, बताशे, गुड़-चना और पेठा भी बांटा गया। सेवा में श्रीकृष्ण अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल और रत्ती खस्ते वाले रवि ने सहभागिता निभाई। महंत देव्यागिरि महाराज ने कहा, इस तपती गर्मी में किसी प्यासे को जल पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है। यह जल सेवा पूरे ग्रीष्मकाल तक चलाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने लोगों से भी जल संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।