फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महादेव प्रसाद व लक्ष्मी सिंह को ‘डॉ. दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान’

Wed, 25 Mar 2026 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
डॉ. दरबारी लाल अस्थाना की पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित टीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में मंगलवार को डॉ. दरबारी लाल अस्थाना की पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित किया गया। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भावनात्मक बना दिया। वरिष्ठ रंगकर्मी पुनीत अस्थाना ने बताया कि डॉ. अस्थाना प्रखर वक्ता, क्रांतिकारी समाज सुधारक और कुशल संगठनकर्ता थे। स्वतंत्रता संग्राम में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें राष्ट्र की ओर से ताम्रपत्र से सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम में एंजल मौर्या, वीरा मौर्या, अग्रिमा चौरसिया, रक्षा शर्मा और आर्या मौर्या ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर शिक्षक एवं अभिभावक एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक महादेव प्रसाद यादव और प्रधानाचार्या लक्ष्मी सिंह को ‘डॉ. दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान’ से नवाजा गया।

डॉ. दरबारी लाल अस्थाना की पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित किया गया।

डॉ. दरबारी लाल अस्थाना की पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित किया गया।

डॉ. दरबारी लाल अस्थाना की पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित किया गया।

डॉ. दरबारी लाल अस्थाना की पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें