फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार केंद्रों पर 17 से होंगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं

Tue, 09 May 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षाएं 17 से 24 मई तक दो पालियों में होंगी। इसके लिए जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 31 मदरसों के 1234 परीक्षार्थी इम्तेहान देंगे। परीक्षा की तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं। जल्दी ही सचल दलों के गठन के साथ ही मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे।
विज्ञापन

मदरसा शिक्षा परिषद की मौलवी/मुंशी (सेकेंडरी), आलिम (सीनियर सेकेंडरी), कामिल और फाजिल की परीक्षाएं कराई जाती हैं। पहली पाली सुबह 8 बजे से 11 बजे तक मौलवी/मुंशी (सेकेंडरी), दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आलिम (सीनियर), कामिल एवं फाजिल की परीक्षाएं कराई जाएंगी। जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शहर के राजकीय इंटर कालेज एवं राजकीय बालिका इंटर कालेज के साथ ही जीजीआईसी महराजगंज और जीजीआईसी सलोन शामिल है।
चारों परीक्षा केंद्रों में 31 मदरसों के 1234 परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं। परीक्षार्थियों में 558 बालक और 676 बालिकाएं शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं, ताकि नकलविहीन परीक्षा कराई जा सके। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने बताया कि मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए चार परीक्षा केंद्र बने हैं। परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां समय से पूरी करा ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें