फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मदरसा बोर्ड की परीक्षा शुरू, 263 गैरहाजिर

Thu, 15 Feb 2024 03:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल व फाजिल की परीक्षा बुधवार को शुरू हो गई। जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा में 263 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा केंद्र बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगागंज, ज्योति पब्लिक स्कूल गद्दीपुर सलोन, मदरसा जामियां उलूम बड़ा कुंआ, मदरसा दारूल उलूम चंदापुर में बुधवार को दो पालियों में परीक्षा हुई।
विज्ञापन

प्रथम पाली की परीक्षा में 650 परीक्षार्थियों में 42 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 223 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। दूसरी पाली 288 परीक्षार्थियों 40 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। 248 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। चारों परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें