लखनऊ। केजीएमयू के पब्लिक हेल्थ डेटिस्ट्री विभाग में सुंदर मुस्कान व मस्तिष्क थीम पर विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार गुप्ता ने लोगों को मुंह की सफाई के प्रति जागरूक किया। बताया कि मुंह की सही सफाई न करने से कई बीमारियों का खतरा हो सकता है। कार्यक्रम में प्रो. गौरव मिश्रा, डॉ. सुमित और डॉ. निशिता कंकने समेत कई चिकित्सक व कर्मी मौजूद थे। ओपीडी में आए रोगियों को ब्रश करने का सही तरीका भी बताया गया। केजीएमयू सामुदायिक रेडियो स्टेशन गूंज पर मौखिक स्वास्थ्य वार्ता भी हुई। श्रोताओं को स्कूली बच्चों के लिए चल रही टूथब्रशिंग को बढ़ावा देने वाले अनंत मुस्कान कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी गई।