फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पर्यावरण व नारी सम्मान के प्रति किया जागरूक

Tue, 19 Aug 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन हिंदू आध्यात्मिक सेवा संस्थान अवध प्रांत की ओर से शिक्षक कार्य
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन हिंदू आध्यात्मिक सेवा संस्थान अवध प्रांत की ओर से शिक्षक कार्यशाला का आयोजन निरालानगर स्थित शोध संस्थान के तोमर सभागार में किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, वन्य एवं वन्य जीव सरंक्षण, पारिस्थितिकी संरक्षण, नारी सम्मान, पारिवारिक मानव मूल्यों का संरक्षण, राष्ट्र भाव जागरण जैसे विषयों को लेकर जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि अवध प्रांत के अध्यक्ष पूर्व कुलपति प्रो. एसपी सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रशांत भाटिया, प्रो. शीला मिश्रा, प्रो. अमिता कनौजिया और एसएस गगन ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान शशि मिश्रा, अनुराधा श्रीवास्तव, आनंद दीक्षित, श्याम जी त्रिपाठी, दिनेश कपूर, जय तिवारी, रमिता पांडेय और रूपम गुप्ता समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें