लखनऊ। लविवि के प्रबंधन विभाग को भारतीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) के तहत देश में 38वां स्थान मिला है। वहीं, प्रदेश में पहला स्थान मिला है। लविवि के कुलपति प्रो. आलोक राय ने इस उपलब्धि पर विभाग को बधाई दी। प्रबंधन अध्ययन संकाय की डीन प्रो. संगीता साहू ने बताया कि विवि में ये विभाग 1956 में स्थापित हुआ था। यहां एमबीए कार्यक्रम 1974 में शुरू हुआ था। 50 से अधिक बैचों के उद्योग-तैयार पेशेवरों को यहां प्रशिक्षण मिल चुका है।