लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के टैगोर लॉन में सपा संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि और लोक नायक जय प्रकाश नारायण जयंती की पूर्व संध्या पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। इकाई अध्यक्ष प्रिंस कुमार की अगुवाई में इकाई उपाध्यक्ष रोहित यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक श्रीवास्तव 'बाबू' समेत कई छात्रों ने अपने विचार रखे। विकास यादव, अमित यादव, अभिषेक यादव, शिवम कृष्णा, साक्षी पाल आदि मौजूद रहे।