लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में अब यूजी, पीजी और पीएचडी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को पढ़ाई का हिस्सा बनाया जाएगा। बुधवार को फैकल्टी बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। तय हुआ कि खासतौर पर कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स, मैथ्स और स्टैटिस्टिक्स जैसे विषयों में एआई की पढ़ाई को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही स्नातक स्तर पर सेल्फ फाइनेंस सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भी पास किया गया है, ताकि ज्यादा छात्रों को दाखिले का मौका मिल सके। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इन प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी के लिए 28 मार्च को होने वाली परिषद की बैठक में रखा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद नए सत्र से ये बदलाव हो सकते हैं।