लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बुधवार को अमर शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर परिसर में स्थित आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इसके साथ ही भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख सेनानी बाल गंगाधर तिलक की जयंती के माैके पर प्रो आलोक कुमार राय ने तिलक छात्रावास स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया।