लविवि ने 13 कोर्स के परीक्षा परिणाम घोषित किए
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर परीक्षा के तहत सोमवार को 13 कोर्स के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि छात्र सभी कोर्स के विस्तृत परिणाम विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। किसी तरह की समस्या आने पर परीक्षा विभाग में संपर्क सकते हैं। जिन कोर्स के परीक्षा परिणाम जारी हुए हैं उसमें बीकॉम बैक पेपर, बीएससी एग्रीकल्चर, एमए डिफेंस स्टडीज, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमएलबी, एमसीए, बीफार्मा, एमपीएड, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमए वूमेन स्टडीज और एमबीए सम सेमेस्टर के विषय शामिल हैं।