माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में पंच वर्षीय एलएलबी और बीए के लिए च्वाइस फिलिंग सोमवार से शुरू कर दी गई है। यह 31 जुलाई तक जारी रहेगी। लविवि के प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गाैरव ने बताया कि अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lko.univ.ac.in पर जा कर आवेदन संख्या के जरिये इन दोनों विषयों के लिए 31 जुलाई तक च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं।