लविवि ने 24 कोर्स के परिणाम घोषित किए
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर परीक्षा के अंतर्गत मंगलवार को 24 कोर्स के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। इनमें बीवॉक, एमएससी, बीपीएड, एमए, बीजेएमसी, एमबीए और बीटेक सम सेमेस्टर के प्रश्नपत्र शामिल हैं। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि विद्यार्थी विवि की वेबसाइट पर विस्तृत परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इसी क्रम में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने भी अपने यहां सम सेमेस्टर परीक्षा के कई परिणाम जारी किए हैं। इनमें बीए इतिहास, गृहविज्ञान, बीएससी जूलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, केमेस्ट्री और गणित शामिल हैं। जिन्हें विद्यार्थी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं।