फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknwo News : गुटखा फैक्टरी में लगी आग, पांच कर्मचारी फंसे, हादसे के वक्त 300 लोग कर रहे थे काम

Sun, 22 Sep 2024 11:36 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

लखनऊ में सरोजनीनगर के अमौसी इंडस्ट्रियल एरिया में गुटखा फैक्टरी के दूसरे तल पर अचानक आग लग गई। इस दौरान 300 कर्मचारी काम कर रहे थे। धुएं के चलते पांच कर्मचारी फंस गए। 
विज्ञापन
आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में सरोजनीनगर के अमौसी इंडस्ट्रियल एरिया में गुटखा फैक्टरी के दूसरे तल पर शनिवार रात 9:20 बजे अचानक आग लग गई। इस दौरान 300 कर्मचारी काम कर रहे थे। धुएं के चलते पांच कर्मचारी फंस गए। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने फंसे हुए कर्मचारियों को सकुशल निकाल लिया। इसके बाद ब्रेथ एनालाइजर लगाकर अंदर घुसे और आग बुझाने का काम शुरू किया। छह दमकल की मदद से डेढ़ घंटे में लपटों पर काबू पा लिया।

 

अमौसी इंडस्ट्रियल एरिया में कैपेई पाउचेज प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक फैक्टरी है। इस फैक्टरी में दो अलग-अलग ब्रांड के गुटखा बनाया जाता है। हादसे के वक्त दूसरे तल पर कच्चा माल हीटर से सुखाया जा रहा था। एडिशनल इंस्पेक्टर अनवर खान ने बताया कि फैक्टरी समीर मित्तल की है। आशंका है कि दूसरे तल पर हीटर में हुए शाॅर्ट सर्किट के चलते आग लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें